Heritage Sites

DELHI GATE,AGRA.

DELHI GATE,AGRA. In the book titled 'Pictorial Agra', it is written about the Delhi Gate that Salim Shah Suri had surrounded Agra with a boundary wall in an area of ​​11 square miles, this wall was built from the Yamuna river to the Taj Mahal. It had 11 gates, one of which was the Delhi Gate. According to the book, this gate was broken many times, but it was also renovated again and again. That is, its glory was not allowed to diminish in any regime. It is also mentioned in the book named 'Muqaddas e Akbarabad'. According to this, Raja Jai ​​Singh Subedar had it repaired during the time of Mohammad Shah Badshah. This boundary wall also existed during the time of the rebellion. But the most prominent gate of the boundary wall still stands proudly with grandeur. The boundary wall of Agra was built by Salim Shah Suri, son of Afghan ruler Sher Shah Suri, between the years 1545 and 1549. On going towards Delhi from this gate, one finds a tower every two and a half miles, which is called Kos Minar. Inside this, there are two large rooms on the first floor. A stone from the British period is embedded on the northern wall of the Delhi Gate, on which the words Delhi Darwaza are inscribed in Hindi, English and Urdu. दिल्ली गेट,आगरा. पिक्टोरियल आगरा’ शीर्षक पुस्तक में दिल्ली गेट के बारे में लिखा है कि सलीम शाह सूरी ने आगरा को 11 वर्ग मील के क्षेत्र में एक चहारदीवारी से घेर दिया था, यह दीवार यमुना नदी से ताजमहल तक बनवाई गई थी। इसमें 11 दरवाजे थे, जिनमें से एक दिल्ली गेट भी प्रमुख था। पुस्तक के अनुसार इस गेट को कई बार खंडित किया गया, लेकिन उसका बार-बार जीर्णोद्धार भी किया गया। यानी, किसी भी शासन में इसकी शान में कमी नहीं आने दी। ‘मुकद्दस ए अकबराबाद’ नामक पुस्तक में भी इसका उल्लेख है। इसके अनुसार मोहम्मद शाह बादशाह के जमाने में राजा जयसिंह सूबेदार ने इसकी मरम्मत कराई थी। गदर के जमाने में इस चहारदीवारी का भी वजूद मौजूद था। परंतु चहारदीवारी का सबसे प्रमुख द्वार आज भी भव्यता के साथ सीना ताने खड़ा है। आगरा की चहारदीवारी का निर्माण अफगान शासक शेरशाह सूरी के पुत्र सलीम शाह सूरी ने वर्ष 1545 से 1549 के मध्य कराया था। इस गेट से दिल्ली की ओर जाने पर प्रत्येक ढाई मील पर एक मीनार मिलती है, जिसे कोस मीनार कहते हैं। इसके भीतर प्रथम तल पर दो बड़े विशाल कमरे बने हुए है। दिल्ली गेट की उत्तरी दीवार पर ब्रिटिश काल का एक पत्थर जड़ा हुआ है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में दिल्ली दरवाजा शब्द अंकित है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0